Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana बिहार सरकार द्वारा लॉन्च की गई एक योजना हैं जिसमे किस्तों के तौर कन्याओ को आर्थिक सहाय प्रदान की जाती हैं। साथ ही इस योजना के तहत Sanitary Napkins और यूनिफॉर्म भी दिए जाते हैं जिससे बिहार की कन्याओ को सशक्त किया जा सके और लिंग भेदभाव को कम किया जा सके। इस योजना का लाभ EWS परिवार की दो कन्या उठा सकती हैं।
आइए जानते हैं कन्या उत्थान योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और स्टैटस कैसे चेक करे इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana क्या हैं?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की कन्याओ को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई एक योजना हैं जिसका लाभ EWS Category में आने वाली कन्या उठा सकती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं और इस योजना के तहत कन्याओ को यूनिफॉर्म और सैनिटेरी नैप्किंस भी दिए जाते हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कन्याओ के भ्रूण हत्याओ को रोकना, जन्म लेने के लिए सुविधा करना और आत्मनिर्भर बनाना हैं।
कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता (Eligibility For Kanya Utthan Yojana)
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं जो इस प्रकार हैं:-
- कन्या बिहार की निवासी होनी चाहिए।
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- कन्या समाज की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सदस्य (EWS) की श्रेणी वाली होनी चाहिए।
- कन्या के माता-पिता सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
- इस योजना का लाभ परिवार की दो बेटी ही ले सकती हैं।
- बिहार के बोर्ड से 12 वी फर्स्ट डिविशन में पास होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज (Kanya Utthan Yojana Important Documents)
- आवासीय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
- पहचान पत्र की फोटोकॉपी (जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र)
- जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
- संपती कर बिल बैंक खाते के दस्तावेज़
- बैंक में आधार कार्ड सीड होना चाहिए।
कन्या उत्थान योजना में मिलने वाले लाभ (Benefits of Kanya Utthan Yojana in Hindi)
कन्या उत्थान योजना में कन्याओ को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कन्या उत्थान योजना में कन्या को अगर पहेली बेटी हैं तो 2000 रुपये आर्थिक सहाय दी जाती हैं और दूसरी बेटी हैं तो 1000 रुपये आर्थिक सहाय दी जाती हैं। साथ ही इस योजना के तहत बिहार की बेटियों को सैनिटेरी नेपकिन और यूनिफॉर्म भी दिया जाता हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार की EWS में आने वाली बेटियाँ आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
कन्या उत्थान योजना के लाभ हाइलाइट
- 1000 से 2000 रुपये तक की आर्थिक राशि प्रतिमाह किस्तों में।
- सैनिटेरी नेपकिन और यूनिफॉर्म
- 12 वी पास को 10000 तक की सहाय।
- ग्रैजूइट को 25000 की सहाय।
Kanya Utthan Yojana आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन करना बेहद सरल हैं। आवेदन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करे।
Kanya Utthan Yojana Medhasoft पर आवेदन करने के steps:
आधिकारिक Medhasoft वेबसाइट पर जाएं:
- सबसे पहले, आपको Medhasoft Portal पर जाना होगा। वेबसाइट का लिंक है: https://medhasoft.bih.nic.in

- नई आवेदन के लिए पंजीकरण करें
- अगर आपने पहले इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, तो पहले आपको Registration करना होगा। इस प्रक्रिया में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण, और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती है। पंजीकरण के लिए, आपको 12वीं परीक्षा के परिणाम, और कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज़ की आवश्यकता हो सकती है।
लॉगिन करें:
अगर पहले से आपका पंजीकरण हो चुका है, तो आपको Login करने के लिए अपना User ID और Password डालना होगा।
आवेदन फॉर्म भरें:
- लॉगिन करने के बाद, Kanya Utthan Yojana का आवेदन फॉर्म खोलें। इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:
- व्यक्तिगत जानकारी (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, आदि)
- शैक्षिक जानकारी (10वीं और 12वीं के अंक, विद्यालय का नाम, आदि)
- बैंक खाता जानकारी (आधार लिंक्ड बैंक खाता)
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
आवेदन फॉर्म में दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया भी होती है। आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- 12वीं कक्षा की अंकतालिका (Marksheet)
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- बैंक पासबुक (Bank Passbook)
- पासपोर्ट आकार की फोटो (Passport-size Photograph)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य संबंधित दस्तावेज़।
Kanya Utthan Yojana Status कैसे चेक करे?
स्टैटस चेक करने करने के लिए आप इस वेबसाईट पर जाए और आधार कार्ड नंबर या बैंक खाता नंबर से स्टैटस चेक कर सकते हैं।

कन्या उत्थान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?
इस योजना के तहत लिस्ट चेक करना भी बेहद सरल हैं। कन्या उत्थान लिस्ट चेक करने हेतु निम्नलिखित चरण का पालन करे।
स्टेप 1:सबसे पहेले अधिरकुत वेबसाईट पर जाए। —>>https://medhasoft.bih.nic.in
स्टेप 2: मेनू में लिस्ट एलिजबल स्टूडेंट पर क्लिक करे।
स्टेप 3: रिपोर्ट में क्लिक करे और जरूरी डिटेल्स भरे आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा कब तक आएगा?
कन्या उत्थान योजना द्वारा मिलने वाली राशि के लिए आपका आधार कार्ड सीड होना चाहिए। जिनका आधार कार्ड सीड नहीं हैं उनको इस योजना के तहत मिलने वाली राशि डायरेक्ट अकाउंट में नहीं मिलती और जिनका आधार कार्ड सीड हैं उन्हे कन्या उत्थान से मिलने वाली आर्थिक सहाय 50000 रुपये तक किस्तों में मिलती रहेगी।
मुख्यमंत्री कन्या योजना में कितनी राशि दी जाती है?
कन्या उत्थान योजना के तहत आयु के हिसाब से कन्याओ के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई हैं जो इस प्रकार हैं।
- जन्म के समय: Rs 2,000 जन्म के समय दिया जाता है।
- आयु 1 वर्ष: Rs 1,000 लड़की के पहले वर्ष के बाद और आधार पंजीकरण के लिए दिया जाता है।
- कक्षा 3–5 (प्राथमिक विद्यालय): Rs 700 प्रति वर्ष 3 वर्षों तक यूनिफॉर्म के लिए दिया जाता है। इस अवधि के लिए कुल Rs 700 × 3 = Rs 2,100।
- कक्षा 6–8 (माध्यमिक विद्यालय): Rs 1,000 प्रति वर्ष 3 वर्षों तक यूनिफॉर्म के लिए दिया जाता है। इस अवधि के लिए कुल: Rs 1,000 × 3 = Rs 3,000।
- कक्षा 9–12 (उच्च विद्यालय): Rs 1,500 प्रति वर्ष 4 वर्षों तक यूनिफॉर्म के लिए दिया जाता है। इस अवधि के लिए कुल: Rs 1,500 × 4 = Rs 6,000।
- कक्षा 7–12 (उच्च विद्यालय): Rs 300 प्रति वर्ष 6 वर्षों तक सैनिटरी पैड्स के लिए दिया जाता है। इस अवधि के लिए कुल: Rs 300 × 6 = Rs 1,800।